Advertisements
Advertisements
Career Horoscope 12 March : रुपये-पैसे के मामले में रविवार का दिन कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों को लाभ दिलाने वाला साबित हो सकते है। आज इन्हें अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा और कहीं से रुका पैसा वापस मिल सकता है। आइए जानते हैं आपका आर्थिक राशिफल।
मेष राशि : आज का दिन मंदा रहेगा
मेष राशि वालों के आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है और नौकरी व कारोबार के मामले में आज का दिन मंदा रहने से आप काफी निराश रहेंगे। संतान पक्ष से भी निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। ऐसा होने पर आपके मन में हर्ष होगा। रात का वक्त परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ कहीं जाने पर खर्च हो सकता है। आमोद-प्रमोद में बीतेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा और आप लोग मिलकर कुछ नया काम करने के बारे में सोच सकते हैं।
वृष राशि : प्रयासों में सफलता मिलेगी
वृष राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज का दिन संतोष और शांति में बीतेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा और आपको कुछ अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है।
Advertisements
Advertisements
मिथुन राशि : मूल्यवान वस्तु के खोने का डर
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है और राशि स्वामी के शुभ संयोग की वजह से आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्त आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
कर्क राशि : उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी
कर्क राशि वालों के लिए आज का आर्थिक रूप से लाभ देने वाला है और आपके द्वारा किए जाने वाले हर प्रयास में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में कोई ऐसी डील कर सकते हैं तो आपको भविष्य में लाभ देगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन मिलेगा और आप प्रसन्न रहेंगे।
सिंह राशि : आमदनी के नए स्रोत बनेंगे
सिंह राशि के लोगों का भाग्य आज साथ दे रहा है और आज आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ हो सकती है। आज जो लोग ऑफिप जाएंगे उनको अधिक काम करना पड़ सकता है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
कन्या राशि : पराक्रम में वृद्धि हो रही है
कन्या राशि के लोगों का भाग्य आज साथ दे रहा है और आज आपके पराक्रम में वृद्धि हो रही है। आपको और रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति की वृद्धि होगी और भाग्य आपका साथ देगा।
Advertisements
Advertisements
तुला राशि : लेन-देन की समस्या हल होगी
तुला राशि वालों की किस्मत आज अच्छी है और आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। आप परिवार के लोगों के साथ कहीं शॉपिंग करने या फिर घर के जरूरत वस्तुओं की खरीद कर सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पास और दूर की यात्रा की योजना बनकर स्थगित हो सकती है।
वृश्चिक राशि : बीमारियों पर खर्च होगा
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अधिक शुभ नहीं है और आपको एक साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपका पैसा बीमारियों और उनके जांच कराने पर खर्च होगा। किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशवरा करें। आज आपको धन की तंगी के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि : धन हाथ लग सकता है
धनु राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। किसी डील में आज आपको अच्छा लाभ होने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि : माता-पिता का विशेष ध्यान रखें
मकर राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा और वे कार्य पूर्ण करने में आपकी मदद भी करेंगे। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि : अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है
कुंभ राशि के लोगों के आज का दिन काफी निराशाजनक रहेग और आज आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि होने से आप परेशान रहेंगे। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें।
मीन राशि : यात्रा में सावधान अवश्य रहें
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में तेजी रहने से आप ऊर्जा भरे रहेंगे और मन लगाकर काम करेंगे। आज किसी रिश्तेदार के साथ लेन-देन न करें संबंध खराब होने का डर है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तुएं चोरी होने की आशंका है, ध्यान से काम करें।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें : |